पंचकूला: सेक्टर 5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता
पंचकूला के सेक्टर 5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम रखा गया है जिसमें हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेवाड़ी से हरियाणा की कई परियोजनाओं का शिलान्यास व शुभारंभ कर रहे हैं और इस कार्यक्रम का पंचकूला में भी सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा है।