पंचकूला: टाबर गांव में कब्रिस्तान की चारदीवारी का कार्य जिला परिषद सदस्य ने करवाया शुरू, ग्रामीणों ने किया धन्यवाद
पंचकूला जिला परिषद सदस्य एडवोकेट माला नागरा, एडवोकेट अशवनी नागरा, सरपंच प्रतिनिधि जसमेर सिंह के द्वारा गांव टाबर में कब्रिस्तान की चारदीवारी का कार्य आज शुरू करवाया। जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य एडवोकेट माला नागरा ने बताया की गांव की तरफ से लम्बे समय से कब्रिस्तान की चारदीवारी करवाने के लिए मांग रखी जा रही थी। जिसे जिला परिषद फंड से पूरा किया गया।