करनाल: गांव कलसोरा के खेतों में स्प्रे करते वक्त एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत करवाया गया पोस्टमार्टम।
Karnal, Karnal | Aug 21, 2024 गांव कलसोरा के खेतों में स्प्रे करते वक्त एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत होने का मामला करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचा। मौके पर मौजूद परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली का करंट लगने से इसकी मौत हुई है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। इस घटना से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।