पोरसा: विश्व प्रसिद्ध मुक्तिधाम में दर्शन करने पहुंचे ख्याति प्राप्त कथा वाचक
Porsa, Morena | May 29, 2026 पोरसा के विश्व प्रसिद्ध मुक्तिधाम में शुक्रवार को उस समय भक्तिमय वातावरण बन गया, जब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा प्रवक्ता एवं भागवत भास्कर परम पूज्य श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज का आगमन हुआ। पूज्य महाराज श्री ने मुक्तिधाम परिसर में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर भगवान महाकाल की विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया। उनके आगमन पर श्रद्धाल