गुण्डरदेही: गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खप्परवाड़ा में देवरी ख मोड़ के पास बाइक सवार दो लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर गंभीर रूप से घायल
गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खप्परवाड़ा में देवरी ख मोड़ के पास दुर्ग की तरफ़ से आ रहे बाइक सवार दो लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर काफ़ी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं दोनों घायल ग्राम भरदा खुर्द के बताए जा रहे हैं जो दुर्ग की तरफ़ से अपने घर आ रहे थे तभी खप्परवाड़ा देवरी ख मोड़ केपास ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर काफ़ी गंभीर रूप से घायल हो गया है दोनों को आनन फ़ानन में 112 के माध्यम से गुण्डरदेही शासकीय अस्पताल लाया गया है, दोनों की हालत काफ़ी नाजुक बताया जा रहा है।