बारुन: डिजिटल पेमेंट लेते ही बैंक अकाउंट 'फ्रीज', छोटे दुकानदारों पर टूटा मुसीबत का पहाड़
देश को कैशलेस बनाने और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की मुहिम अब छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। साइबर फ्रॉड रोकने के लिए बनाई गई व्यवस्था का एक ऐसा घातक 'साइड इफेक्ट' सामने आया है, जिसने आम व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। किसी अनजान ग्राहक से महज 30 या 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान (UPI) लेने पर एकाउंट फ्रिज किये जा रहे है।