लोहरदगा: लोहरदगा के कराटे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, उपायुक्त ने किया सम्मानित
कानपुर स्थित 'द स्पॉट हब' में 18 से 20 अप्रैल 2025 तक आयोजित प्रथम इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में लोहरदगा जिले के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे समाहरणालय सभागार में उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया