लोहरदगा: लोहरदगा सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
लोहरदगा के पावरगंज चौक से लोहरदगा सदर थाना पुलिस ने गुरुवार क़ो एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शेम वर्मा 27 वर्ष, पिता वीरेंद्र वर्मा, निवासी दुर्गाबाड़ी लेन, पावरगंज, लोहरदगा के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जीवित कारतूस बरामद किया गया। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।