धनौरा: सैंट सैफ पब्लिक इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, मुस्लिम बहनों ने भी सहपाठियों को बांधी राखी
गजरौला शहर के हाईवे स्थित मोहल्ला नेपुरा में सेंट सैफ पब्लिक इंटर कॉलेज में बड़ी ही धूमधाम के साथ रक्षाबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य इकबाल सैफी ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की बधाई दी तो मुस्लिम बहनों ने भी सहपाठियों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी हैं।