रामगढ़ चौक: विज्ञान संकाय में बिल्लो के निशांत ने किया इंटर टॉप, CRPF पिता की दुर्घटना में मौत के बाद मां ने निभाया फर्ज
रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिल्लो में सोमवार 1 बजकर 30 मिनट पर उस वक्त खुशी से बच्चे चिल्लाने लगे जब इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम सामने आया। बिल्लो निवासी निशांत कुमार ने 463 अंक प्राप्त कर। जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। निशांत ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 8 घंटे कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर इस मुकाम तक पहुंचा