जैतहरी: जैतहरी के चिमटाई-चोलना जंगल में तीन हाथियों का डेरा, अलर्ट जारी
जैतहरी वन परिक्षेत्र के धनगवां बीट स्थित चिमटाई-चोलना जंगल में तीन हाथी पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। जंगल से सटे गांवों में लोगों को अकेले न जाने और विशेषकर रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।