देहरादून: देहरादून में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दर्शन लाल चौक पर दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी! क्वालिटी हार्डवेयर के सामने कुछ युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। सड़क के बीचोंबीच हुई मारपीट की इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। राहगीर भी डर के मारे दूर से तमाशा देखते रहे। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।