पंचकूला: 4 जून को सुबह 8 बजे से 14 टेबलों पर शुरू होगी मतगणना, कालका के 16 राउंड और पंचकूला के 15 राउंड होंगे : डीसी
शनिवार को राज्य के सभी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतगणना की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तार से समीक्षा की और फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी एआरओ के समक्ष किसी प्रकार की शिकायतें लम्बित नहीं होनी चाहिए।