कटेया: कटेया थाना की पुलिस ने वाहन जांच में तीन गाय व दो बछड़ों के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ने दी जानकारी।
कटेया कटेया थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन से तस्करी के लिए लेकर जा रहे तीन गाय एवं दो बछड़ों को बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है। उच्च विद्यालय जमुनहा के समीप उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया। तलाशी में वाहन से तीन गाय और दो बछड़े बरामद