रमकंडा: उदयपुर: बीडीसी पति लालमोहन पासवान ने दिखाई मानवता, बीमार युवती के लिए किया रक्तदान
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड अंतर्गत मुड़खुड़ गांव निवासी ताहिर अंसारी की पुत्री नुसरत खातून की तबीयत अचानक खराब हो गई। इलाज के लिए उसे मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल रक्त की आवश्यकता बताई। परिवार के लोगों द्वारा इसकी जानकारी मिलने पर उदयपुर पंचायत के बीडीसी पतिलालमोहन पासवान तुरंत अस्पताल पहुंचे और मानवता की मिसाल