गुलाना: बड़ी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, डायल-112 की तत्परता से बची जान
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी गांव स्थित वेयरहाउस के सामने रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राह चलते युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। डायल 112 ने टिक ने अस्पताल पहुंचाया।