कल्याणपुर: चकमेहसी में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया
चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी बाजार से एक व्यक्ति को नशे की हालत में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार नशेड़ी चकमेहसी का रामप्रवेश कुमार बताया गया है।जिसके मेडिकल जांच में भी नशे की पुष्टि हुई है।थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी को अग्रिम कारवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है।उक्त जानकारी गुरुवार को 5 बजे दी गई है।