बरेली: एसपी ट्रैफिक ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले 16 टेंपो और ई-रिक्शा किए सीज, 40 वाहनों का हुआ चालान
बरेली के एसपी ट्रैफिक ने यातायात नियम का पालन न करने वाले 16 टेंपो और ई रिक्शा को किया सीज,40 वाहनों का किया गया चालान।यातायात व्यवस्था को लेकर श्यामतगंज चौराहा, चौपला चौराहा,सिटी सब्जी मंडी पर तीनों जोन के टीआई नेतृत्व में नियम अनुसार सवारी नहीं ले जा रहे करीब 16 ऑटो टेंपो ई रिक्शा को नियम अनुसार सीज किया गया।साथ ही करीब 40 वाहनों का चालान किया गया।