बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के चिटौली में जमीनी विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के चिटौली में जमीनी विवाद में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर लाठी डंडों से पीटा गया है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है ।थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।