बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुरा में युवक ने पत्नी को बाहरवाली के चक्कर में जमकर बेहरमी से पीटा
सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुरा में बाहरवाली के चक्कर में पति ने घरवाली की जमकर पिटाई कर दी। महिला ने पति पर शराब पीकर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले की तलाश की जा रही है।