महिदपुर: जन सहयोग की शक्ति: आक्याजस्सा में चेकडेम ने किसानों की तकदीर बदली
जल संरक्षण की एक ऐसी मिसाल की, जिसने साबित कर दिया कि अगर जनता और प्रशासन हाथ मिला लें, तो विकास की धारा को कोई नहीं रोक सकता। महिदपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम आक्याजस्सा से एक बेहद सुखद तस्वीर सामने आई है।महिदपुर के आक्याजस्सा गाँव में जन सहयोग और सरकारी योजना के संगम से 9200 घन मीटर जल भराव क्षमता वाला एक विशाल चेकडेम बनकर तैयार हो गया है।