जशपुर फोरम की हाल ही में हुई बैठक के बाद शहर में अव्यवस्थित दुकानों को हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार को नगर पालिका ने बस स्टैंड से साप्ताहिक बाजार तक सड़क किनारे लगी मटन–मछली दुकानों को हटाकर पीछे की ओर शिफ्ट कर दिया। कार्यवाही में एसडीएम विलासराव मस्के और सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय मौजूद रहे। शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार।