महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में रोड सेफ्टी पर जागरूकता कार्यक्रम कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता पद्मश्री प्रो. (डॉ.) बी.के.एस. संजय ने सड़क दुर्घटनाओं को महामारी बताते हुए प्रति वर्ष होने वाली 5 लाख दुर्घटनाओं और युवाओं की बढ़ती मौतों पर चिंता जताई।