खरगोन। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 196 श्रद्धालु शुक्रवार को पुराने कलेक्टर परिसर से दो बसों द्वारा पवित्र वैष्णो देवी धाम के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया और शुभ यात्रा की मंगलकामनाओं के साथ विदाई दी गई।