हरदोई: पट्टापुरवा गांव निवासी गया प्रसाद के घर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Aug 19, 2024 हरदोई में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लोनार कोतवाली क्षेत्र के पट्टापुरवा गांव निवासी गयाप्रसाद के घर पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर अखिलेश पुत्र राममहेश निवासी ग्राम पट्टापुरवा थाना लोनार चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।