नजीबाबाद: बसीरपुर सिद्धबली विहार कॉलोनी में रात्रि में घूमते हुए तीन गुलदार कैमरे में कैद, कॉलोनी में दहशत का माहौल
आज दिनांक 23 जून को 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी वासियों ने गुलदारो को पकड़ने की मांग शासन प्रशासन से की है। बसीरपुर निवासी आशुतोष राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून की रात्रि में तीन गुलदार कॉलोनी में दिखाई दिए गुलदार को देखकर कॉलोनी में एक कुत्ता कमरे में भागता दिखाई दे रहा है कैमरे की वीडियो देखकर कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल है ।