सरवाड़: केकड़ी सीएमएचओ ने सरवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
Sarwar, Ajmer | Feb 7, 2024 CMHO केकड़ी डॉ उदाराम बालोटिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरवाड़ का बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर पर दो कार्मिकों के हस्ताक्षर नहीं मिले तो उन्हें बुलाकर ड्यूटी पर आते ही उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए गए।