कोंडागांव रायपुर नाका में नेशनल हाईवे 30 पर आज शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा टल गया। कोंडागांव नगर से फ़रसगांव की ओर जा रहे बाइक सवार दंपति अचानक बाइक अनियंत्रित होने से बीच सड़क पर गिर गए। इस दौरान बाइक में सवार दो नाबालिक बच्चे भी घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच कर घायल परिवार को मदद पहुंचाई।