भिंड नगर: गोरई-मेहदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत
रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरई और मेहदा के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मिहोना वार्ड क्रमांक 7 निवासी कल्लू कुशवाह किसी पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परायपुरा गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह कार से व