छतरपुर के नौगांव रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े बकरियों से भरे लोडर वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शाहबाज की मौके पर मौत हो गई, जबकि शिवम खटीक और बुद्धू खटीक घायल हो गए जिन्हें शुक्रवार की सुबह 7:45 बजे जिला अस्पताल लाया गया। बताया गया कि लोडर में बकरियां भरी थीं और चालक सल्लू गाड़ी से नीचे उतरा हुआ था।