सहारनपुर: हाईवे पर दौड़ती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान, अग्निशमन विभाग ने पाया काबू
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोलकी टोल प्लाजा के निकट एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान वाहन में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार से लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।