गौनहा: गौनाहा नरकटियागंज रेलखंड के पिपरिया रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत
गौनाहा नरकटियागंज रेलखंड के पिपरिया रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेलवे गुमटी का फाटक खुला था। वह इसी बीच रेल ट्रैक को पार करना चाह रहा था, तभी अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक का पहचान नहीं हो सका है।