गौनहा: बैरिया माधोपुर गांव में आग लगने से तीन घर जलकर राख, आग बुझाने के दौरान तीन लोग बुरी तरह झुलसे
गौनाहा प्रखंड के बैरिया माधोपुर गांव में आग लगने से महादलित परिवार के तीन घर चलकर राख हो गए। परिवार के आवश्यकता की सभी सामग्री जलकर अग्नि की भेंट चढ़ गई। वही आग बुझाने के कर्म में भोला बैठा, कृष्ण मोहन बैठा तथा चुन्नी देवी बुरी तरह झुलस गई। जिसका इलाज गौनाहा रेफरल अस्पताल में किया गया।