गौनहा: आदिशक्ति पीठ मां सुभद्रा मंदिर में चैत्र नवरात्रि पूजा को लेकर निकाली गई जल यात्रा, 108 कन्याओं ने भरा जल
आदिशक्ति पीठ मां सुभद्रा मंदिर में चैत्र नवरात्र पूजा को लेकर भाव जल यात्रा निकाली गई। कुल 108 कन्याओं ने जल यात्रा में भाग लिया। जल यात्रा व पूजा को लेकर मंदिर में काफी भीड़ उमड़ी रही। गाजे बाजे के साथ जल यात्रा सुभद्रा मंदिर से बेतहनीया स्थित पहाड़ी नदी पर पहुंची और विधिवत मंत्र उच्चारण के बीच जल भर गया।