फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के किरकिचिया पंचायत में गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरातफरी.
फारबिसगंज प्रखंड के किरकिचिया पंचायत के कूढ़ेली गांव के राय टोला में बहुभोज के दौरान खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर में लगी आग से अफरा तफरी मच गई. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों व दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. आगलगी की घटना में खाना बनाने वाले दो कारीगर आंशिक रूप से झुलस भी गये.