ग्वालियर गिर्द: जीटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय गिरी महिला, RPF जवान ने बचाया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया,जहां एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई।इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात RPF जितेंद्र सिंह ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए महिला को खींचकर बाहर निकाल लिया।दरअसल शानिवार रात जीटी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान सुनीता नाम की महिला जल्दबाजी में संतुलन खो बैठी और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरी।