सिसई: मकुंदा में सरना प्रार्थना सभा का आयोजन, दूर-दूर से सैकड़ों ग्रामीण जुटे
Sisai, Gumla | Feb 12, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदा गांव में बुधवार शाम सरना प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था।इस बारे में पंचायत की मुखिया सुनीता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दूर-दूर से आए हुए ग्रामीणों ने सरना प्रार्थना सभा में भाग लिया और सरना भक्ति के के गीत एवं भजन गाए।जगह-जगह सरना स्थल पर सरना झंडा भी गाड़ा गया। आए हुए ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।