सिसई: लरंगों से महाकुंभ स्नान के लिए सैकड़ों ग्रामीणों का जत्था निकला, गांव में भक्तिमय माहौल
Sisai, Gumla | Feb 10, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के लरंगो गांव से सोमवार को महाकुंभ स्नान के लिए सैकड़ो ग्रामीण रवाना हुए। समाजसेवी हेमनारायण साहू ने बताया कि पूरे गांव का माहौल भक्तिमत हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी जब पूरे देश दुनिया से महाकुंभ दर्शन के लिए लोग जा रहे हैं।ऐसे में लरंगो गांव के ग्रामीणों ने भी विचार किया व आपस में बस बुक करते हुए सैकड़ो ग्रामीण महाकुंभ के लिए निकले।