बालाघाट: सड़क पर दौड़ती ईवी बनी मौत का खतरा, समय रहते कूदा चालक
शहर के डेंजर रोड पर शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती ईवी स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते स्कूटी से उठती लपटों और धुएं ने पूरे इलाके को दहला दिया। आग इतनी भीषण थी कि करीब एक किलोमीटर दूर तक काला धुआं दिखाई देता रहा। घटना के बाद सड़क पर आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार भटेरा निवास