फूलपुर: घर लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर हुई मौत, बेलवाई स्टेशन के पास हुआ दर्दनाक हादसा
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में आज गुरुवार के दिन सुबह 11 बजे एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ढोरीडीह गांव निवासी छट्ठू कुमार (पुत्र राजकिशोर राम) के रूप में हुई है वही जानकारी के अनुसार, छट्ठू कुमार रोजगार के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद गए थे ।