भिवानी: शिव नगर तथा बीटीएम चौक में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम,विधायक घनश्याम सर्राफ ने दिलाई नागरिकों को शपथ
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश बहुत तेज गति से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत ने विश्व मानचित्र पटल पर अपनी नई पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच है कि जब 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे हों, तब हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित हो जाए।