खरगोन जिले के धूलकोट के नया बिलवा गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने किसान के खेत में लगी कपास की फसल उखाड़कर बाहर फेंक दी। घटना का पता तब चला जब किसान सुबह खेत पर काम करने पहुंचा। मेहनत से तैयार की गई फसल को बर्बाद देख किसान के होश उड़ गए और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।