बालोद: जूते में छिपा बिच्छू ने ली 4 साल की बेटी की जान, 10 साल से बचाव अभियान चला रहे पिता
Balod, Balod | Jul 28, 2026 बालोद जिले के शैलेंद्र शर्मा की चार साल की बेटी प्रगति को जूते में छिपे बिच्छू ने डंक मार दिया था। 2016 में प्रगति की मौत के बाद से शैलेंद्र हर साल 27 जुलाई को 'बिच्छू से बचाव अभियान' चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनकी बेटी मोक्षा भी इस मिशन में साथ देती हैं।