बीना: शास्त्री वार्ड में रेलवे की जमीन पर बसे मकान… तीन दिन का अल्टीमेटम! सीमांकन करने पहुंची राजस्व विभाग व रेलवे की टीम
Bina, Sagar | Jun 8, 2026 रेलवे प्रशासन बीना-सागर रेलवे लाइन पर बाउंड्री वॉल बनाने की तैयारी में है। लेकिन इस लाइन के किनारे रेलवे की जमीन पर दशकों से मकान बने हुए हैं। रेल प्रशासन ने इन सभी मकान मालिकों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।सोमवार को इस मामले को लेकर राजस्व विभाग, रेलवे अधिकारी और आरपीएफ की संयुक्त टीम रेलवे लाइन किनारे शास्त्री वार्ड पहुंची।