नगर नौसा: लोहड़ा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से टोटो चालक घायल, पूर्व मुखिया पवन कुमार ने अस्पताल में कराया भर्ती
बुधवार को भोभी-लोहड़ा पथ पर लोहड़ा गांव के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने टोटो को टक्कर मार दी, जिससे टोटो चालक घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया गया। पूर्व मुखिया पवन कुमार ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। घायल की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के मदाचक गांव निवासी सुकरान जमादार के पुत्र सुधीर