धनौरा: मंडी धनौरा में पेड़ गिरने से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत, ग्रामीणों ने आर्थिक मदद की मांग की
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के शाहपुर रझेड़ा गांव के पास गुरुवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। गजरौला से ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक शारिक (24) पर पेड़ गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दो दिन तक मेरठ के अस्पताल में चले इलाज के बाद शनिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, शाहपुर रझेड़ा निवासी शारिक मलिक ।