कानपुर: बिठूर थाने की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
बिठूर थाने की पुलिस टीम ने मन्धना चौकी क्षेत्र में सदिग्धव्यक्ति वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी मूकबीर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा।जांच में सामने आया कि व्यक्ति के पास मोटरसाइकिल चोरी की है पुलिस ने आधिकारिक रूप में रविवार 2:00 बजे प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि मोटर साइकिल समेत आरोपी के पास से 315बोर का तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है।