बगोदर: बगोदर विधायक विधानसभा निवेदन समिति की विभागीय बैठक में शामिल हुए
झारखण्ड विधानसभा की निवेदन समिति की विभागीय बैठक में सोमवार को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सभापति सह चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने की। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, ऊर्जा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संबंधित विभिन्न विषयो पर चर्चा की गई।