ग्वालियर गिर्द: अगवा गर्भवती महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला, अब बोली पति बच्चों साथ रहूंगी
महिला के कथित अपहरण के मामले का शनिवार को पटाक्षेप हो गया।महिला ने पुलिस को बताया कि वह खुद अपनी ही मर्जी से अपने ससुराल के लोगो के साथ गई थी,जबकि महिला के प्रेमी रामेन्द्र भदौरिया ने पुलिस को अपहरण बताया था।पुलिस रातभर परेशान होती रही और आखिरकार शनिवार को महिला को लेकर थाने आ गई।भिंड जिले के कीरथपुरा इलाके मे रहने वाली महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था।