प्रतापपुर: घाट पेंडारी में ट्रेलर फंसने से 4 घंटे तक लगा जाम, आवागमन हुआ बाधित
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घाट पेंडारी में एक ट्रेलर वाहन बीच सड़क पर फंस जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क संकरी होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही चंदौरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करने का प्रयास शुरू किया। हालांकि ट्रेलर को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।